वक्त

वक्त सबका आता है थोडा इतजार किजिये...

वक़्त मुश्किल और आसान नहीं होता वक़्त सिर्फ वक़्त होता है, जो अपनी गति से चलता रहता है | हालात वक़्त को मुश्किल और आसान बना देते हैं | इंसान कितना ही बुद्धिमान क्यों न हो परन्तु जब वो किसी विपत्ति में आता है तो उसका दिमाग काम करना बंद कर देता है, और वो बहुत हिम्मत भी दिखता हैं परन्तु उसकी हिम्मत भी उसका साथ एक हद तक ही दे पाती है | परन्तु जो आखिर तक हिम्मत न हारें वो इंसान जीत को जरूर पाता है | मुश्किल वक़्त में हिम्मत कैसे बनायें रखें                        हमेशा सकारात्मक रहें :- वक़्त चाहे जितना भी बुरा हो परन्तु इंसान को हमेशा सकारात्मक रहना चाहिए | मानव स्वाभाव ऐसा ही है, लोग बुरे वक़्त में सकारात्मक नहीं रह पाते , अगर थोड़ा सा भी कुछ होता है तो मनुष्य जल्दी परेशान हो जाता है जिसके कारण वो सकारात्मक नहीं सोच पाता | परन्तु अगर आप थोड़ा हिम्मत करें तो आप उस परेशानी से निकल सकते हैं और आप अपनी सोच को सकारात्मक बना सकते हैं |   औरों से प्रेरणा लें :- दुनिया में कई ऐसे लोग हैं, जिनकी परेशानी आपसे बड़ी होती है | भगवान ने आपको अगर सही सलामत इंसान बनाया है तो आपको उनका शुक्रियादा करना चाहिए क्योकि धरती में ऐसे लोग भी हैं जिनको भगवान ने शरीर से भी सही नहीं बनाया फिर भी वो इस धरती में खुश हैं और हिम्मत से अपनी ज़िंदगी जी रहे हैं |     सच्चाई को स्वीकारना सीखें :- बहुत से लोग ऐसे हैं जो सच्चाई को जल्दी से स्वीकार नहीं करते | जिसके कारण उन्हें चल रही परेशानी से ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है | अगर आप मुश्किल वक़्त में हिम्मत बनाएं रखना चाहते हैं तो आप सच्चाई को स्वीकार करें | अगर आप किसी भी परेशानी का सामना करना सीख लें या फिर आप सच्चाई को स्वीकार लेते हैं तो आप उस परेशानी का सामना करने की हिम्मत रखते हैं |               धैर्य रखें :- जब भी कोई परेशानी आती है तो लोग अक्सर अपना धैर्य खो देते हैं, जिसके कारण वो उस परेशानी में उलझ जाते हैं, और जिसके कारण परेशान होते रहते हैं और फिर हिम्मत हार जाते हैं | धैर्य खोने से हमेशा यही होता है | जब भी जीवन में कोई परेशानी आये तो धैर्य नहीं खोना चाहिए बल्कि परेशानी में उलझने की जगह उसका हल ढूढ़ना चाहिए |